Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायगढ़ में बढ़ी गर्मी, 43 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा: मौसम बदलने के बाद भी नहीं मिली राहत, उमस से लोग परेशान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में हल्के बदलाव के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

शाम को बदला मौसम, फिर भी नहीं मिली राहत

दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को आसमान में काले बादल छाए और हल्की हवाएं चलीं। कई लोगों को उम्मीद थी कि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।

छाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं जरूर चलीं, लेकिन इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। मौसम बदलने के बाद भी लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से बढ़ रही तपिश, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

रायगढ़ में सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप का असर शुरू हो जा रहा है। दोपहर के समय तापमान तेजी से बढ़ने के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजार और सड़कों पर भी आवाजाही कम देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

सप्ताहभर जारी रह सकती है गर्मी

मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताहभर तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार से तापमान में फिर 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई