प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानू निलंबित, लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप

बिलासपुर: जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर शिवतराई, कोटा के प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानू को कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जांच में आरोप साबित

अनुविभागीय अधिकारी कोटा की जांच रिपोर्ट में बहादुर सिंह भानू पर सरकारी कार्यों में अनियमितता, मनमानी और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के गंभीर आरोप साबित हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे उनकी स्वेच्छाचारिता उजागर हुई।

सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाई

इन आरोपों के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

अनुशासनहीन शिक्षकों के लिए सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला अनुशासनहीन शिक्षकों के लिए एक सख्त संदेश होगा और सरकारी स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने में मदद करेगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button