राज्यपाल रमेन डेका ने मड़वाडीह गांव को लिया गोद, गांव के विकास का दिया आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत बिजली के आश्रित गांव मड़वाडीह को गोद लिया है। इस खास पहल के तहत वे आज गांव पहुंचे और वहां ग्रामीणों से मुलाकात की।

राज्यपाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए मड़वाडीह और आस-पास के गांवों के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान 2.0 के तहत आम का पौधा भी रोपा और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

उन्होंने रेडक्रॉस के यूथ वालंटियर्स से मुलाकात की और नगर पंचायत राजिम में भी वृक्षारोपण किया। स्वच्छता दीदियों से मिलकर राज्यपाल ने उनके योगदान की सराहना की और स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए आभार जताया।

गांव में राज्यपाल की इस पहल से लोगों में उत्साह है और गांव के विकास की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button