भिलाई में कुपोषण के खिलाफ जीई फाउंडेशन की मुहिम, बच्चों और महिलाओं को बांटी गई सुपोषण सामग्री

भिलाई। समाजसेवी संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन द्वारा पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सीपार क्रमांक-1 में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से कुपोषण और उसके प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान जीई फाउंडेशन की टीम ने 30 मध्यम और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर और न्यूट्रेला वितरित की। वहीं, जरूरतमंदों को सुपोषण सामग्री भी दी गई।

फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था और शिशु देखभाल के दौरान खानपान की सही आदतें और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. ज्योति पिल्लई ने सभी को पौष्टिक और संतुलित आहार अपनाने की शपथ दिलाई।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कंचन महतो ने नवजात शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों की देखभाल के महत्व पर बात करते हुए स्वच्छता, पौष्टिक आहार और व्यायाम को अपनाने की सलाह दी।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं – पुष्पा छाबड़ा, संतोषी निर्मलकर, माधवी देवी, संजू कश्यप, सोमा चौरसिया, अनीता, कंचन, सुजाता वैद्य, लक्ष्मी ब्राह्मणकर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। जीई फाउंडेशन से प्रकाश देशमुख और अजीत सिंह ने भी भागीदारी निभाई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button