मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट

कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़कर 358.10 मीटर पहुंच गया है। पानी का दबाव कम करने के लिए गुरुवार दोपहर 2:40 बजे बांध के चार गेट खोले गए। गेट नंबर 4 और 8 को आधा मीटर खोलकर 2,960–2,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि गेट नंबर 5 और 6 को डेढ़ मीटर खोलकर 8,750–8,750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह कुल 23,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि एहतियात के तौर पर बांध के आसपास के 32 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दर्री बांध में भी जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शहर के सीतामढ़ी, मोती सागरपारा, राताखार, पम्प हाउस, पुरानी बस्ती और कोहड़िया जैसे हसदेव नदी किनारे के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर और गेट भी खोले जा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button