2 लाख की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7.5 लाख का माल बरामद

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई 2 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी रितेश पांडे उर्फ लुटू (26 वर्ष), बिलासपुर का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 18 मई की है। कबीर नगर निवासी मुकेश देवांगन अपने परिवार के साथ रायपुर के चंगोरा भाटा स्थित ससुराल गया हुआ था। उसी दौरान चोरों ने उसके घर के ताले को रॉड से तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने-चांदी के गहने और नकद चुरा लिए।

वारदात के बाद आरोपी बिलासपुर लौट गए थे। पुलिस को घटना की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। 1 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश पांडे और उसके साथी सोहन पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि चोरी की घटना को उन्होंने अपने साथी लक्की यादव के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 7.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है। अब भी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

रितेश उर्फ लुटू पांडे (26 वर्ष), सरकंडा, बिलासपुर

सोहन पटेल (22 वर्ष), टिकरापारा, बिलासपुर

सुखनंदन लाल (55 वर्ष), सिरगिट्टी, बिलासपुर

विनय पांडे (53 वर्ष), सरकंडा, बिलासपुर

रमेश पटेल (29 वर्ष), गांधी चौक, बिलासपुर

संतोषी गोस्वामी (45 वर्ष), सिरगिट्टी, बिलासपुर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और मोबाइल टावर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button