fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर किया सौदा, 1 करोड़ 21 लाख की धोखाधड़ी

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। 3 आरोपियों ने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिया से सौदा कर 1 करोड़ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस के मुताबिक शंकर नगर के खम्हारडीह में रहने वाली प्रार्थिया प्रवीण अग्रवाल से देवन्तीन वर्मा और अन्य दो आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर करोड़ों रुपये लिए। वहीं रजिस्ट्री को फर्जी पाए जाने पर प्रार्थिया ने इसकी शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई