Fraud: बिलासपुर में कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी,गाड़ी भी हड़पी और असली मालिक को दे रहे जान से मारने की धमकी मे..

मां के इलाज के लिए बेची थी कार, अब बिना गाड़ी के किश्तें भरने को मजबूर पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार...

​बिलासपुर में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Fraud) जहां प्रार्थी सर्वेश कश्यप को अपनी ही गाड़ी बेचने के बदले लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। सर्वेश ने अपनी मां के इलाज के लिए अपनी ग्लैंजा कार (CG 04 MT 0027) का सौदा संजय महानंद और विजय कुमार उर्फ विक्की सिदारा के साथ 5.11 लाख रुपये में किया था, लेकिन आरोपियों ने छलपूर्वक केवल 60 हजार रुपये का भुगतान कर गाड़ी अपने कब्जे में ले ली और शेष 4.51 लाख रुपये फाइनेंस में जमा करने का झूठा झांसा दिया।

पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार… (Fraud)

प्रार्थी का आरोप है कि गाड़ी हड़पने के बाद आरोपी अपनी बात से मुकर गए और बकाया राशि मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। वर्तमान में स्थिति यह है कि कार आरोपियों के पास है, जबकि उसकी मासिक किश्तें आज भी असली मालिक सर्वेश कश्यप को ही भरनी पड़ रही हैं। सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है…..

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button