अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, बाघ संरक्षण और बैगा संस्कृति पर की अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस मौके पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री ने लोरमी के पास स्थित शिवतराई गांव में बैगा रिसॉर्ट पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में बाघों की संख्या, उनके संरक्षण के उपाय और विस्थापित गांवों की स्थिति पर चर्चा हुई। मंत्री ने बाघों की मौजूदगी से जुड़ी तस्वीरें देखकर गहरी रुचि दिखाई और अधिकारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज करने और ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए साधन विकसित करने पर जोर दिया। दौरे के दौरान मंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ‘सुविनियर शॉप’ का निरीक्षण किया और उनके काम की सराहना की।

इस दौरान गोंड चित्रकला में माहिर बालिका रागिनी ध्रुव से उनकी मुलाकात हुई, जिसने अपनी बनाई गोंड आर्ट से सजा गमछा मंत्री को भेंट किया। मंत्री ने रागिनी की कला की तारीफ करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।

दौरे में पीसीसीएफ सुधीर अग्रवाल, प्रेम कुमार, सीसीएफ मनोज पांडे और डीएफओ संजय यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई