Fight between BJP and Congress: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा

भाटापारा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं आपस में भिड़ गये। हंगामा इतना मचा की पुलिस की मौजूदगी में ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गयी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्ष को शांत किया। दरअसल नगर पालिका भाटापारा में लोकार्पण कार्यक्रम आज होना है। इसमें कांग्रेस नेताओं व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे के आमने सामने हैं।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता चला गया, जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे। पुलिस ने दोनों पक्ष को किसी तरह से अलग किया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका भाटापारा में करोड़ो के वाहन व जेसीबी वाहन का लोकार्पण किया जाना है। इस कार्यक्रम में लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक ,अध्यक्ष व पार्षदों को आमंत्रित नहीं किया गया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

विवाद गहराता देख तुरंत मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और समझाने बुझाने का प्रयास किया। मौके पर ही एएसपी और डीएसपी के साथ पुलिस बल मौजूद है। कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के द्वारा लोकार्पण किया जाना है, जिससे कांग्रेस नाराज है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button