अंग्रेज़ी में हो रही रजिस्ट्री से परेशान किसान, ग्रामीणों ने उठाई सरल भाषा में दस्तावेज देने की मांग

बिलासपुर। अब रजिस्ट्री के कागज़ अंग्रेज़ी में बनने लगे हैं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले किसान और ग्रामीण वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहाँ रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज़ हिंदी में हुआ करते थे और लोगों को आसानी से समझ में आ जाते थे, वहीं अब अंग्रेज़ी भाषा ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि रजिस्ट्री से जुड़े ज़्यादातर शब्द अंग्रेज़ी में होते हैं, जिन्हें पढ़ना और समझना उनके लिए मुश्किल होता है। ना सिर्फ किसान, बल्कि स्टाम्प विक्रेता और दस्तावेज़ लेखक भी अंग्रेज़ी में बने कागज़ों को समझ नहीं पा रहे हैं।

इसके कारण रजिस्ट्री दस्तावेज़ों में कई बार मात्रा की गलतियाँ और अन्य त्रुटियाँ भी हो रही हैं, जिससे बाद में कानूनी और ज़मीन विवाद जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज़ हिंदी या सरल भाषा में तैयार किए जाएं, ताकि आम लोगों को प्रक्रिया समझने में परेशानी न हो और उन्हें किसी भी तरह की ठगी या गलती का शिकार न होना पड़े।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button