Fake Claim: न्यायधानी में कफनचोरो का कारनामा, जिंदा बीमा क्लेम में 5 लाख क्लेम

Fake Claim: 176 फर्जी सर्पदश मामले का खुलासा

बिलासपुर जिले की न्यायधानी में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।(Fake Claim) इस बार मामला न सिर्फ अस्पताल से जुड़ा है बल्कि सरकारी बीमा स्कीम में करोड़ों की ठगी का भी पर्दाफाश करता है। दरअसल, लोयला स्कूल रोड, राजीव विहार निवासी मनसुखलाल साहू की पत्नी फूलमति साहू की तीन साल पहले 19 दिसंबर 2022 को मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हुई थीं। अपोलो अस्पताल में भर्ती करने पर डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज बताया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा।

ब्रेन हेमरेज को बना दिया साप का काटा, फर्जी खाते से उड़ा दिए 4 लाख,Fake Claim

मनसुखलाल ने जब अस्पताल से सवाल किए तो 45 हजार रुपये जमा करवाने के बाद उन्हें बताया गया कि फूलमति की मौत पहले ही हो चुकी थी। (Fake Claim) परिवार ने अगले दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया।लेकिन तीन साल बाद तहसील कार्यालय का स्टाफ जब तस्दीक के लिए घर पहुंचा, तो साहू परिवार हैरान रह गया। पता चला कि फूलमति की मौत को सांप के काटने का मामला दिखाकर सरकारी बीमा क्लेम के तहत 4 लाख रुपये निकाले गए हैं,वो भी फर्जी खाते से, जबकि उस बैंक में परिवार का कोई खाता ही नहीं था।

सरकार को लगा करोड़ों का चूना,Fake Claim

अब इस मामले ने न सिर्फ वेंटिलेटर स्कैम, बल्कि 176 फर्जी सर्पदंश मौतों के घोटाले की भी पोल खोल दी है।फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि सरकारी सिस्टम में बैठे ऐसे कफनचोरों पर कब कार्रवाई होगी?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button