रायपुर नगर निगम का खस्ता हाल : खर्च ज़्यादा, इनकम कम

रायपुर : रायपुर नगर निगम के खस्ता हालत की, जहां निगम के खर्चे, उसकी आमदनी से भी ज्यादा है. पानी, बिजली, सफाई और न जाने, कितने करोड़ों के खर्चे निगम के सर पर हैं… लेकिन इनके मेंटनेंस के लिए निगम के पास पैसे ही नहीं है…आपको बता दें कि शहर में नगर निगम ने आम जनता की सुविधा के लिए विभिन्न प्रॉपटी तैयार की है… जिसमें, इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा तालाब और इंटर स्टेट बस टर्मिनल शामिल है… लेकिन इनके खर्चे इतने ज्यादा है कि इनके मेंटनेंस में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है….

इंडोर स्टेडियम

सबसे पहले बात करते हैं बुढ़ातालाब में स्थित इंडोर स्टेडियम की…. राजधानी के विभिन्न अवसरों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, व व्यवसायिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए सर्व सुविधा युक्त इंडोर स्टेडियम की देख रेख, केयर टेकर के खर्च, बिजली और साफ- सफाई मिलाकर अकेले,  इंडोर स्टेडियम का खर्च ही 3.50 लाख रु. है….

आउटडोर स्टेडियम

बुढ़ापारा के आउटडोर स्टेडियम में भी नगर निगम ही पानी और बिजली का खर्च उठा रहा है… जबकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांइ को खिलाड़ियों के आवासीय प्रयोजन के लिए दिया गया है… लेकिन इसमें निगम को एक रु. की भी कमाई नहीं है…

इंटर स्टेट बस टर्मिनल

भांठागांव में 49 करोड़ की लागत से तैयार इंटर स्टेट बस टर्मिनल के कमोबेश का भी यही हाल है… 6 साल से तैयार बस टर्मिनल शुरु तो कर दिया गया… लेकिन व्यवस्थाओं का ठिकाना नहीं है…

बुढ़ातालाब सौंदर्यीकरण

बुढ़ातालाब सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट के लिए फेज 2 में नगर निगम ने 36 करोड़ रु. खर्च किए थे… लेकिन इसके मेंटनेंस के लिए अब तक कोई एजेंसी तय नहीं की गई है.. जिसके चलते सौंदर्यीकरण के लिए लगाए किमती लाईट्स भी खराब हो गए हैं.. तालाब के बीच लगाया गया म्युजिकल फांउटेन भी खराब हो चुका है… इसके अलावा बच्चों के लिए लगाए गए झुले और ओपन जिम की भी हालत खस्ता हो चुकी है.. लेकिन निगम प्रसाशन इसके लिए कोई मेंटनेंस नहीं कर पा रहा…

वहीं नगर निगम के पिछले कार्यकाल में, नेता प्रतिपक्ष रहते हुए मीनल चौबे ने कइ बार इन मुद्दों को उठाया था… और निगम प्रसाशन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे,…वहीं नगर निगम के लिए चुनाव प्रकिया पुरी हो चुकी है… जल्द ही निगम में दुसरे महापौर बैठने वाले हैं.. तो देखना ये होगा कि क्या नए कार्यकाल में इन समस्याओं का समाधान हो पाएगा… या नहीं…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button