सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फोर्स का ऑपरेशन जारी

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल ऑपरेशन पर निकले थे। मुठभेड़ सुकमा के जंगलों में हो रही है।

इस ऑपरेशन में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और STF (विशेष कार्य बल) के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और दोनों ओर से गोलीबारी लगातार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।

गौरतलब है कि बस्तर इलाके में 28 जुलाई से नक्सलियों का “शहीदी सप्ताह” शुरू हुआ है, जो 3 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नक्सली अक्सर हिंसक घटनाएं करते हैं। इसी को देखते हुए पूरे बस्तर संभाग में पुलिस फोर्स अलर्ट पर है। सभी जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुकमा में आज सुबह जो मुठभेड़ शुरू हुई, वह इसी अभियान का हिस्सा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button