दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मुख्य इलाके में घुसकर उनके बड़े ग्रुप को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है।

वहीं, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है और इस इलाके में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सलियों की बड़ी संख्या मौजूद है, जिसके बाद दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। एक दिन पहले ही जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था, और आज सुबह से मुठभेड़ शुरू हो गई है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है, और जैसे ही मुठभेड़ खत्म होगी, स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवानों को भेजा गया है और मुठभेड़ जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button