ED Raid: ईडी की दबिश से फिर मचा हड़कंप, श्री राम ज्वेलर्स पर छापा

​दुबई में बैठे आरोपी विकास अग्रवाल के भाई पर कसा शिकंजा; 2,000 करोड़ के सिंडिकेट की जांच में जुटी एजेंसियां....

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED Raid) ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए एक बार फिर बड़ी दस्तक दी है। जांच टीम ने मध्य नगरी चौक स्थित प्रसिद्ध श्री राम ज्वेलर्स के संचालक विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई का मुख्य केंद्र विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल (उर्फ सुब्बू) को माना जा रहा है, जो इस 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में एक अहम संदिग्ध आरोपी है और फिलहाल दुबई में रहकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा है।

​दुबई में बैठे आरोपी विकास अग्रवाल के भाई पर कसा शिकंजा (ED Raid)

इसके अलावा अनवर ढेबर के करीबी बतायें जा रहे हैँ..ईडी के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच राज्य में हुए इस व्यापक अवैध शराब सिंडिकेट में विकास अग्रवाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिसके चलते उसकी संपत्तियों को पहले ही कुर्क (Attach) किया जा चुका है। अब एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या घोटाले के काले धन का निवेश श्री राम ज्वेलर्स या अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के जरिए खपाया गया है। फिलहाल, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े कई और रसूखदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई