PSC मेंस परीक्षा के कारण ओपन यूनिवर्सिटी की प्री-बीएड और डीएलएड एंट्रेंस अब 20 जुलाई को

बिलासपुर:पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-बीएड और प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 29 जून 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसे 20 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा।

यह फैसला छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की मेंस परीक्षा के चलते लिया गया है, जो उसी दिन यानी 29 जून को हो रही है। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होने के कारण कई अभ्यर्थियों को असुविधा हो सकती थी। इसी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने अपनी प्रवेश परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि प्री-बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च से शुरू हुए थे और 12 जून को समाप्त हुए। अब परीक्षा के लिए नई तारीख तय होने के बाद जल्द ही एडमिट कार्ड भी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button