शराबी पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से बेदम पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान पति की पिटाई से महिला की संदिग्ध मौत हो गई। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने लाठी डंडे से मारपीट पत्नी से की थी। जिसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पीठ,पसली,और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पण्डो बस्ती का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।





