रायपुर में डॉ. राम माधव की नई पुस्तक पर होगा विमर्श, सीएम विष्णुदेव साय रहेंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद, साहित्य अकादमी और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन की ओर से संघ प्रचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव की नई किताब “द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया” पर परिचर्चा और विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे नया सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स स्थित कन्वेंशन हॉल में होगा। इसमें डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता होंगे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र भी वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह चर्चा नए वैश्विक परिदृश्य और उसमें भारत की भूमिका को समझने का एक अहम अवसर साबित होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button