डॉ. मनीष कुमार मंडल बने छग स्पंज आयरन मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, निशांत खेतान महासचिव चुने गए

रायपुर।छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. मनीष कुमार मंडल को छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि उद्योगपति निशांत खेतान को महासचिव के पद पर चुना गया है।

रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेसर्स आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड के निदेशक डॉ. मनीष कुमार मंडल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले डॉ. मंडल स्टील उद्योग से जुड़ी कई संस्थाओं में प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं और उन्होंने इन संस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

डॉ. मंडल छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन और अन्य एसोसिएशनों में भी जिम्मेदारियां निभाते हुए उद्योग की बेहतरी के लिए कई प्रयास कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योग को नया मुकाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और महासचिव के रूप में डॉ. मनीष कुमार मंडल और निशांत खेतान के चयन पर उद्योग जगत के प्रमुख उद्योगपतियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button