राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बुरी की शानदार व्यवस्था, डॉ. के.के. खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ की जमकर की तारीफ

रायपुर। भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल ने बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बुरी की व्यवस्थाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने केवल एक महीने के भीतर इतनी बेहतरीन तैयारी कर एक मिसाल कायम की है।

डॉ. खंडेलवाल ने गर्व के साथ बताया कि भारत का पहला रोवर एंड रेंजर जम्बुरी ग्राम दुधली, बालोद में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा शक्ति का राष्ट्रीय महोत्सव है। इस जम्बुरी में देशभर से रोवर-रेंजर्स, ट्रेनर्स, स्काउट्स और स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर एडवेंचर गतिविधियों, भोजन, शौचालय और प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। हर स्तर पर अनुशासन, सुरक्षा और उत्कृष्ट व्यवस्था साफ दिखाई देती है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की पूरी टीम को बधाई दी।

डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि जम्बुरी का उद्घाटन समारोह बेहद भव्य और ऐतिहासिक रहा। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका ने किया, जिन्होंने अपने संबोधन में व्यवस्थाओं और स्काउट एंड गाइड की सेवा भावना की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड का सेवा और समर्पण का लंबा और प्रेरणादायक इतिहास रहा है। जिस काम को पूरा करने में आमतौर पर दो साल का समय लगता है, उसे छत्तीसगढ़ ने सिर्फ एक महीने में पूरा कर दिखाया है। यह सच्चे स्काउट्स के अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का बेहतरीन उदाहरण है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई