डिप्टी सीएम अरुण साव ने अभनपुर में ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव शनिवार को अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत सरकार की भारतमाला सड़क परियोजना के तहत बन रहे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया।

डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एक्सप्रेसवे सड़क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अरुण साव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने में मदद करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button