Demand For Cancellation Of FIR: कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे हाईकोर्ट की शरण
Demand For Cancellation Of FIR: एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर दायर की याचिका

जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।(Demand For Cancellation Of FIR) बताया जा रहा है कि विधायक साहू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से गलत और आधारहीन है।
दो दिन बाद सुनवाई होगी,Demand For Cancellation Of FIR
यह एफआईआर राजकुमार शर्मा नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से लोन दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक साहू ने हाईकोर्ट में राहत की मांग की है। याचिका पर दो दिन बाद सुनवाई होगी, जो चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सूचीबद्ध की गई है





