रायपुर में तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, हत्या या आत्महत्या?

रायपुर। राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आज एक युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ये मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई