Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कानन पेंडारी में नई साल पर भीड़, लेकिन कम हुआ आकर्षण; नए जानवरों की कमी से टूटा सैलानियों का उत्साह

नए साल 2026 के पहले दिन बिलासपुर के पास स्थित कानन पेंडारी जू में सैलानियों की भीड़ तो दिखी, लेकिन पहले जैसी रौनक नजर नहीं आई। लोग परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे, फिर भी पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम रही। प्रशासन को 20 हजार से ज्यादा सैलानियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन लगभग 15 हजार लोग ही पहुंचे।

सुबह से ही पिकनिक मनाने और जू घूमने वालों की चहल-पहल रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी जानवरों को देखने और हरियाली के बीच समय बिताने में खुश नजर आए। सुरक्षा, पार्किंग, डॉक्टरों की टीम और पुलिस तैनाती सहित सभी व्यवस्थाएं ठीक रहीं। जू प्रबंधन ने बताया कि नए साल को देखते हुए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी, ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

हालांकि, जब सैलानियों से बातचीत हुई तो कई लोगों ने कहा कि पहले जैसी दिलचस्पी अब नहीं रही। वजह है नए जानवर और पक्षियों की कमी। उनका कहना था कि लंबे समय से जू में नए जानवर नहीं आए हैं, जिससे आकर्षण कम होता जा रहा है। बच्चों ने भी कहा कि अब यहां सांप, दुर्लभ प्रजातियां और नए जानवर नहीं दिखते, इसलिए मजा पहले जैसा नहीं आता।

जानकारों का मानना है कि कानन पेंडारी जिले का एकमात्र बड़ा जू होने के बावजूद अब अपनी चमक खो रहा है। पहले यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते थे, लेकिन अब व्यवस्थाओं में ठहराव और नई प्रजातियों की कमी की वजह से पर्यटकों का रुझान घट रहा है।

अब जरूरत है कि प्रशासन और पर्यटन विभाग इस पर ध्यान दे, नए जानवर लाए जाएं, पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए और जू को फिर से आकर्षण का केंद्र बनाया जाए, ताकि कानन पेंडारी की खोई रौनक वापस लौट सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई