Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Counterfeit cigarettes: बिलासपुर में ब्रांडेड सिगरेट के ‘नकली साम्राज्य’ का भंडाफोड़,

लाखों के माल के साथ गोदाम संचालक गिरफ्तार....

न्यायधानी बिलासपुर में ब्रांडेड सामानों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, (Counterfeit cigarettes) जिसने सिगरेट पीने के शौकीनों और आम जनता की सेहत को खतरे में डाल दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ इंडियन टोबैको कंपनी (ITC) की शिकायत पर पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, कंपनी को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में ‘गोल्ड फ्लेक’ जैसे नामी ब्रांड की आड़ में नकली सिगरेट बेची जा रही है।

सेहत से खिलवाड़: ‘गोल्ड फ्लेक’ के नाम पर खपाई जा रही थी डुप्लीकेट सिगरेट, (Counterfeit cigarettes)

जांच के दौरान जब मार्केट से सैंपल लिए गए, तो वे पूरी तरह नकली पाए गए, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक गोदाम में दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की 4 कार्टन नकली सिगरेट बरामद की और गोदाम संचालक रोशन चांदवानी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी फेरी लगाकर शहर के विभिन्न पान ठेलों और छोटी दुकानों में इन नकली सिगरेटों की सप्लाई करता था। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है कि क्या यह माल शहर में ही कहीं अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था या बाहर से मंगाया जा रहा था।

 पुलिस की छापेमारी से हड़कंप…

व्यापार विहार जैसे संभाग के सबसे बड़े थोक बाजार में भी लालच के चलते नकली सामान खपाने का यह गोरखधंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है, जो न केवल कंपनियों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि युवाओं और नाबालिगों के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ कर रहा है। फिलहाल, सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस इस पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि इस काले कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई