बदमाश की पार्टी में पुलिस वर्दी में शामिल हुआ आरक्षक, अब होगी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों काआए दिन धमकी भरा और दहशत फैलाने वाला वीडियों सोशल मीडिया में सामने आ रहा है । जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक धारदार कटार से बर्थडे केक काटते दिख रहा है और इस बर्थडे पार्टी में एक पुलिस कास्टेबल भी शामिल है।

वीडियो में युवक धारदार कटार से केक काटता नजर आ रहा है। और उसी कटार से आरक्षक को केक खिला रहा है । इतना ही नहीं युवक चाकू को लहराते हुये पुलिस जवान के सामने ही गाने पर डांस करते दिख रहा है। कांस्टेबल वीडियो में बदमाश को गले लगाते और गाल चूमते नजर आ रहा है। युवक की पहचान साहिल रक्सेल के रुप में हुई है। दरअसल ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम साहिल रक्सेल बताया जा है। जिसका संबंध अपराध से जुड़े लोगो के साथ है। इसका वीडियो साहिल रक्सेल नाम की आईडी से शेयर भी किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button