Encirclement of the Corporation: कांग्रेसियों ने किया निगम का घेराव, पानी-बिजली की किल्लत पर फूटा जनआक्रोश

Encirclement of the Corporation: बिलासपुर। बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ती बिजली कटौती, जलसंकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली से परेशान नागरिकों की आवाज़ अब सड़कों पर गूंजने लगी है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। हाथों में सूखे हैंडपंप और मटके लिए कार्यकर्ता निगम दफ्तर के सामने इकट्ठा हुए और मटका फोड़कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई और प्रशासन से मांग की गई कि बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी जरूरतों को जल्द से जल्द सुधारा जाए। कांग्रेस का आरोप है कि शहर के देवरीखुर्द, सिरगिट्टी, तालापारा, कुदुदंड समेत कई इलाकों में गर्मी के कारण बोरवेल सूख चुके हैं, जिससे नलों में पानी का दबाव कम हो गया है। वहीं, बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है और सफाई को लेकर लोगों में आक्रोश है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button