सकरी बिजली ऑफिस का घेराव, अघोषित बिजली कटौती से नाराज़ वार्डवासी

बिलासपुर – इन दिनों शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की आंख-मिचौली से जनता का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर उसलापुर, अमेरी और साईं नगर जैसे इलाकों में बिजली की स्थिति बहुत ही खराब बनी हुई है।

शहर के वॉर्ड क्रमांक 03 के लोग कई दिनों से बिजली की समस्या झेल रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज़ होकर आज बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सकरी बिजली ऑफिस का घेराव किया।

इस घेराव का नेतृत्व वार्ड पार्षद किरण राजेंद्र टंडन के प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने किया। उन्होंने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक बार-बार बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। गर्मी, पानी की किल्लत और बच्चों की पढ़ाई सब कुछ प्रभावित हो रहा है।

घेराव के दौरान वार्डवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली की व्यवस्था सुधारी नहीं गई, तो आगे और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

लोगों की मांग है कि बिजली की कटौती पर रोक लगाई जाए और खराब व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button