Compressor Blast: बिलासपुर में बड़ा हादसा एसी कंप्रेसर फटने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी, ओवरप्रेशर और गैस लीकेज की आशंका के बीच जांच शुरू...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, (Compressor Blast) जब एक दुकान में रखा एसी कंप्रेसर अचानक जबरदस्त धमाके के साथ फट गया। यह भीषण हादसा ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नामक दुकान में घटित हुआ, जहाँ काम के दौरान हुए इस ब्लास्ट की चपेट में आने से वहां मौजूद दो सगे भाई, आरिफ मिर्जा और शब्बीर उर्फ पप्पू, गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

ओवरप्रेशर और गैस लीकेज की आशंका के बीच जांच शुरू… (Compressor Blast)

धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में इस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरप्रेशर, गैस लीकेज या मेंटेनेंस के दौरान बरती गई लापरवाही को माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button