पीएम मोदी को गाली देने पर भड़के CM विष्णुदेव साय, कहा: कांग्रेस-राजद को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के पिछड़े और आदिवासी वर्ग का अपमान करती रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बार-बार गालियाँ दी जाती हैं, क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं।

सीएम साय ने कहा कि दिन-रात बिना थके देश के लिए काम करने वाले पीएम मोदी को गाली देना कांग्रेस और राजद की मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस हरकत का करारा जवाब देगी।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देर रात एक वीडियो जारी कर कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” पर हमला बोला था। इसमें राजद-कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत माता को गाली देने की घटना सामने आई। नड्डा ने इसे बेहद शर्मनाक और बिहार की संस्कृति का अपमान बताया। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button