सीएम विष्णु देव साय करेंगे अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार 09 सितंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में श्रम विभाग की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क पढ़ाई के लिए प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस योजना का आयोजन श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button