आज से विदेश दौरे पर रहेंगे सीएम साय : नई उद्योग नीति के साथ निवेशकों को देंगे आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा जापान और दक्षिण कोरिया का है। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति लेकर जा रहे हैं और विदेशी उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम साय जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर फोकस रहेगा। उनका कहना है कि इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और प्रशासनिक अधिकारी भी जाएंगे। रवाना होने से पहले वे दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम और अमर अग्रवाल उनके साथ दिल्ली रवाना हुए, जबकि मंत्री गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब ने उन्हें सीऑफ किया।

साय जापान के टोक्यो और ओसाका में निवेशकों से मिलकर उन्हें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराएंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला विदेश दौरा है, जिस पर उद्योग जगत और जनता की बड़ी उम्मीदें हैं। सीएम साय ने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए जमीन, बिजली और मानव संसाधन उपलब्ध हैं और इस दौरे से छत्तीसगढ़ में निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button