सीएम साय के हेलीकॉप्टर में खराबी, दूसरे से हुए रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोमवार को उड़ान भरने से ठीक पहले अपने हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा। यह घटना रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुई, जहां से सीएम ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के लिए निकलने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में बैठते ही तकनीकी टीम ने कुछ खराबी देखी। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री को तुरंत हेलीकॉप्टर से नीचे उतारा गया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

घटना के बाद, मुख्यमंत्री कुछ देर तक हेलीपैड पर ही रुके रहे और मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार किया। इस बीच, उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। बाद में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दूसरे हेलीकॉप्टर से ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस भी थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button