संविधान दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अधिकारों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि “हमारा संविधान एक पवित्र ग्रंथ की तरह है, जो हर भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान से जीवन जीने का अधिकार देता है।”

सीएम साय ने राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में योगदान देने वाली सभी महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button