आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय शेड्यूल के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे।
यहां 1:30 बजे वे मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम डीडीयू से भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां 2:30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म कार्यक्रम में शामिल होंगे।





