छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाएँ: जापान–कोरिया दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय,भव्य स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अगले दस सालों में देश में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा।

सीएम साय ने बताया कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ सीधे तौर पर वैश्विक निवेश से जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व लगातार हमें दिशा दे रहे हैं।

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में लगे छत्तीसगढ़ पवेलियन को 24 से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा। यहां राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई, सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से जुड़ाव दिखाया गया और ढोकरा कला व कोसा जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे से छत्तीसगढ़ में नए निवेश और उद्योगों के रास्ते खुलेंगे और आने वाले समय में इसका सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button