सीतागांव में सीएम साय ने जनता की सुनी समस्याएं, मौके पर ही हुए समाधान

मोहला: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव पहुंचे। यहां सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा, “अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही असली सुशासन है।”

समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी गईं। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और जरूरी सामग्री दी गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button