रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रतिमा खंडित होने पर युवकों ने की क्रेन चालक की पिटाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात बड़ी घटना हो गई। विसर्जन के समय नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे गणेश प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित हो गई।

प्रतिमा टूटते ही समिति के युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आक्रोश में आकर क्रेन चालक की लात-घूंसों और हॉकी स्टिक से पिटाई कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायल चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूरी घटना का वीडियो लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button