Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पंचायत चुनाव का आखिरी चरण; 50 ब्लॉक में वोटिंग, 53 लाख वोटर्स के लिए 11 हजार सेंटर्स

रायपुरI छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग आज सुबह से शुरू हो गई है। इस चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान 53 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 11 हजार 430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगा। इस चरण में कुल 30,990 पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा। वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग शामिल हैं।

मरवाही विधायक प्रणव मरपची ने गृह ग्राम ऐंठी में मतदान किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधि भी वोट डालने पहुंचे। मरवाही विधायक प्रणव मरपची ने अपने गृह ग्राम ऐंठी में मतदान किया। उन्होंने कहा कि, “सरपंच गांव के विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।” मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कुछ लोगों ने पोलिंग बूथ पर सेल्फी भी खींची, और कुछ महिलाएं घूंघट में मतदान करने आईं। इस चरण के मतदान के साथ ही राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होंगे, जिसमें कुल 1.58 करोड़ से ज्यादा मतदाता भाग ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कुल पद

  • जिला पंचायत सदस्य: 433
  • जनपद पंचायत सदस्य: 2,973
  • ग्राम पंचायत सरपंच: 11,671
  • वार्ड पंच: 1,60,161
  • कुल मिलाकर 1,75,258 पदों के लिए मतदान

ग्राम पंचायत मुड़पार के पोलिंग बूथ की तस्वीर जहां लोग वोट डालने के लिए सुबह से लाइन में लगे दिखे।

इन जगहों पर होगी वोटिंग

  • बिलासपुर के विकासखंड कोटा और तखतपुर
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखंड मरवाही
  • मुंगेली के विकासखंड पथरिया
  • जांजगीर-चांपा के विकासखंड बलौदा और पामगढ़
  • सक्ती के विकासखंड सक्ती और डभरा
  • कोरबा के विकासखंड कटघोरा और पाली
  • रायगढ़ के विकासखंड तमनार, लैलूंगा और घरघोड़ा।
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड सारंगढ़
  • सूरजपुर के विकासखंड ओड़गी और प्रतापपुर
  • बलरामपुर के विकासखंड वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर
  • सरगुजा के विकासखंड लुण्ड्रा और बतौली
  • कोरिया के विकासखंड बैकुण्ठपुर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर
  • जशपुर के विकासखंड फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव
  • बलौदाबाजार के विकासखंड बलौदाबाजार और पलारी
  • गरियाबंद के विकासखंड फिंगेश्वर और देवभोग
  • महासमुंद के विकासखंड महासमुंद
  • धमतरी के विकासखंड नगरी
  • बेमेतरा के विकासखंड बेरला और साजा
  • दुर्ग के विकासखंड धमधा
  • बालोद के विकासखंड गुरूर और गुंडरदेही
  • राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ और डोंगरगांव
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़-चौकी
  • कोंडागांव के विकासखंड केशकाल और बड़ेराजपुर।
  • बस्तर के विकासखंड बास्तानार बकावण्ड और तोकापाल
  • नारायणपुर के विकासखंड ओरछा
  • उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा
  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा
  • सुकमा के विकासखंड कोंटा
  • बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई