मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल रंग लाई, सुशासन तिहार बना जनता की उम्मीद का पर्व

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे दिन भी आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शासन से सीधे संवाद और समस्याओं के समाधान की इस अनोखी पहल को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिलेभर से अब तक कुल 67884 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1802 शिकायतें और 66082 विभिन्न मांगों से जुड़ी हैं।

अधिकतर आवेदन मनरेगा जॉब कार्ड, पेयजल, बिजली, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी ज़रूरी सुविधाओं से संबंधित हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। लोगों को बिना परेशानी के तुरंत लाभ मिल रहा है, जिससे वे काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

लाभार्थियों को मिला तुरंत लाभ, जताया आभार

मस्तूरी ब्लॉक के बहतरा ग्राम पंचायत के लखन बंजारे और कलेश्वरी बंजारे ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया और कुछ ही समय में उन्हें कार्ड मिल गया। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में एक माह के भीतर इनका निराकरण किया जाएगा। अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन होगा, जहां शेष समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button