Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 5 जुलाई को पेश होगी चार्जशीट, 29 से अधिक आबकारी अधिकारी आरोपी

2161 करोड़ रुपये का घोटाला, सिंडिकेट बनाकर किया बड़ा खेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) 5 जुलाई को इस मामले में पांचवीं चार्जशीट विशेष अदालत (ACB-EOW) में पेश करने जा रही है।

इस बार पहली बार 29 से अधिक आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने एक सुनियोजित सिंडिकेट बनाकर शराब सप्लाई और बिक्री में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। जांच में सामने आया है कि हर शराब पेटी पर 150 रुपये कमीशन लिया गया, जिसे जमीन, मकान और अन्य व्यवसायों में निवेश किया गया।

चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही कई अधिकारी नोटिस मिलते ही मोबाइल बंद कर फरार हो गए, जबकि कुछ ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि अभी गिरफ्तारी नहीं होगी, लेकिन कोर्ट में पेशी से गैरहाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है। आरोपियों में 16 अधिकारी अभी सेवा में हैं और 12 रिटायर हो चुके हैं। एक अधिकारी की बीमारी से मौत हो चुकी है।

घोटाले का मास्टरमाइंड जनार्दन कौरव

जांच में सामने आया कि इस घोटाले का मास्टरमाइंड जनार्दन कौरव था, जो विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी का करीबी था। वह ट्रांसफर-पोस्टिंग, अवैध शराब की गाड़ियों की जानकारी देना और अधिकारियों से समन्वय जैसे काम देखता था। 2019 से 2023 के बीच अवैध शराब डिस्टलरियों से डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर शराब दुकानों तक भेजी गई। इसके जरिए त्रिपाठी को लगभग 20 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत कमाई हुई।

60 लाख पेटी अवैध शराब बेची गई

इसी दौरान जिलों के अधिकारियों ने शराब सप्लायरों से 319 करोड़ की वसूली की और 280 करोड़ रुपये की 60 लाख पेटी अवैध शराब बेची। चार्जशीट में विकास गोस्वामी, नीतू नोतानी, दिनकर वासनिक, रविश तिवारी, प्रमोद नेताम, मोहित जायसवाल, रामकृष्ण मिश्रा जैसे अधिकारियों के नाम शामिल होने की चर्चा है। यह पूरा घोटाला पूर्ववर्ती सरकार के तीन सालों के दौरान हुआ, जिसमें जुड़े सभी अधिकारी एक ही सिंडिकेट का हिस्सा थे और इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कर लीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई