Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Chhattisgarh ED Raid News : जन्मदिन पर पूर्व सीएम के बेटे की गिरफ्तारी, जानिए सुबह से अब तक का हाल

Chhattisgarh ED Raid News: ED की बड़ी कार्रवाई, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार,भूपेश बघेल बोले – ‘मोदी-शाह ने भेजा ED, अडाणी मुद्दा दबाने की साजिश’

RAIPUR : छत्तीसग़ढ की सियासत गरमा गई है। (Chhattisgarh ED Raid News) क्योकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उनकी गिरफ़्तारी भिलाई से की गई है। आपको बता दे 18 जुलाई की सुबह 6 : 20 पर भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED ने दस्तक दी। मिली जानकारी के मुताबिक ED द्वारा चैतन्य को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले गिरफ्तार किया गया है। सुबह 6:55 पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्ववीटर पर पोस्ट करते है की ” ED आ गई। पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है।”

चार महीने पहले हुई थी पूर्व सीएम के घर ED की छापेमारी

आप को बता दे मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी।

कुछ समय बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज विधानसभा में अडाणी के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठने वाला था, इसीलिए भूपेश बघेल के घर मोदी सरकार ने ईडी को भेज दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भूपेश बघेल के घर पहुचे।

भिलाई में मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स

वही सुबह के करीब 9 बजे बढ़ती कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए भिलाई में अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई (Chhattisgarh ED Raid News)। पुलिस बल में दुर्ग – भिलाई शहर के 2 एडिशनल एसपी और कई थानों के TI शामिल थे। मिली जानकरी के अनुसार बताया गया की पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

10 बजे भिलाई में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ED और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सुरक्षा घेरा तोड़कर बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। इन सब के बीच सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा लगातार प्रतिक्रिया दी जा रही थी।

7 घन्टे हुई घर में जाँच

सुबह 6 बजे से 1 बजे तक ED ने भूपेश बघेल के घर पर जाँच की इस बीच समर्थकों और पुलिस बल के बीच झड़प भी हुई। वही दोपहर एक बजे ED चैतन्य को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई और करीब 1 : 43 पर रायपुर कोर्ट लेकर पहुंची (Chhattisgarh ED Raid News)। इस दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस विधायकों का दल रायपुर की स्पेशल कोर्ट पहुंचा। दूसरी तरफ नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा ED कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की

“आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पहले कवासी लखमा को निशाना बनाया गया। देवेंद्र यादव को निशाना बनाया गया। अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई अडाणी के खिलाफ आवाज न उठा सके। हमें अडाणी के खिलाफ बोलने पर टारगेट किया जा रहा”

चैतन्य बघेल को पेश किया स्पेशल कोर्ट में

ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। ED की टीम रायपुर दफ्तर में चैतन्य से पूछताछ करेगी। इस बात से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। इस बीच प्रदर्शन भी किया गया है जिसमे कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदेश में अलग – अलग जगह पर पुतला ED का पुतला दहन किया गया।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

इन सब के बीच बीजेपी के सोशल मीडया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमे लिखा की “बाप नम्बरी, बेटा 10 नम्बरी”,चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ईडी एक केंद्रीय एजेंसी है। वही पूरे मामले की जानकारी दे सकती है, लेकिन ये लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए हैं। शायद यही (छापेमारी का) कारण रहा होगा। Chhattisgarh ED Raid News

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई