Big Movement: छ.ग. सहकारी समिति कर्मचारी संघ करेगी बड़ा आंदोलन, लंबित 3 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Big Movement: बिलासपुर। छ.ग. सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर के आव्हान पर लंबीत तीन सुत्रीय मांगों के संदर्भ में एवं विपणन वर्ष 2024-25 में आज तक प्रदेश में धान का निराकरण नहीं करने के कारण समिति कर्मचारीयों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध एवं संपूर्ण धान की सुखत प्रदान करने विषय को लेकर 19 मई को रायपुर धरना स्थल तुता में एक दिवसीय धरना करने पुरे प्रदेश भर के सहकारी समिति जा रहे हैं।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ की तीन सूत्री मांगें हैं. जिनमें प्रबंधकीय अनुदान राशि देने, बैंकों के खाली समिति प्रबंधकों के पदों पर समिति कर्मचारियों को लेने, पिछले साल और वर्तमान साल में धान शुन्य शॉर्टेज प्रोत्साहन राशि दिलाने, इस वर्ष की सम्पूर्ण धान उठाव सहित वर्तमान वर्ष और पूर्व वर्ष में धान सुखत समितियां को दिलाने की मांग रखी गई है।

आंदोलन में बिलासपुर सहित सभी 33 जिलों के लगभग 15,000 हजार कर्मचारी 19 मई को धरना स्थल तूता रायपुर जाएंगे सुबह 11 बजे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे. स्मरण ज्ञापन के माध्यम से मंत्रालय का घेराव करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री, खाद्य मंत्री को फिर से अपनी मांग पत्र सौंपेंगे. संघ की ओर से बताया गया है कि बिलासपुर जिले के सैकड़ों सहकारी समितियां के लगभग 600 लोग मंत्रालय के घेराव में शामिल होंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button