गौ सेवा धाम ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, चेताया धरना प्रदर्शन का

बिलासपुर। श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा धाम समिति, बिलासपुर के सदस्यों ने अपनी पांच अहम मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। समिति का कहना है कि वे पिछले 23 वर्षों से घायल और एक्सीडेंट में पीड़ित गौ माताओं की सेवा कर रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने मांग की है कि:
1. गौ सेवा हॉस्पिटल के लिए 6 एकड़ जमीन दी जाए।
2. गौ तस्करी को रोकने और इससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए कुटी घाट, तखतपुर और रतनपुर के मवेशी बाजार बंद किए जाएं।
3. जिला पशु चिकित्सालय में लंबे समय से शिकायतों के घेरे में चल रहे डॉक्टर राम ओतलवार को हटाया जाए और एक योग्य पशु सर्जन की नियुक्ति की जाए।
4. गौधाम में भर्ती 53 बीमार और घायल गायों के इलाज के लिए पूर्णकालिक डॉक्टर उपलब्ध कराया जाए।
5. एक्सीडेंट में घायल गौ वंश को अस्पताल तक लाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा दी जाए।
समिति ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे मस्तूरी से बिलासपुर तक तीन दिवसीय दण्डवत पदयात्रा निकालेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।
समिति के सदस्यों का कहना है कि यह आंदोलन गौ सेवा और जनहित के लिए है और जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, वे संघर्ष जारी रखेंगे।





