Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ के डॉ. अभिषेक पांडे को रूस–इंडिया फोरम 2025 का न्योता, राज्य से एकमात्र प्रतिनिधि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि रेफ्राकास्ट मेटलर्जिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. अभिषेक पांडे को रूस–भारत समिट 2025 के दौरान होने वाले रूस–इंडिया फोरम में आधिकारिक आमंत्रण मिला है। खास बात यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ से केवल डॉ. पांडे को ही इस उच्च-स्तरीय कार्यक्रम में जगह मिली है। यह फोरम 4 और 5 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम रूस की प्रमुख संस्था रोस्कॉन्ग्रेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो विश्व स्तर के बड़े आर्थिक सम्मेलनों के लिए प्रसिद्ध है। फोरम में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

फोरम का मुख्य उद्देश्य भारत और रूस के बीच व्यापार, तकनीक, निवेश और सप्लाई-चेन को मजबूत करना है। साथ ही रूसी बाजारों में भारतीय उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने, भुगतान व्यवस्था को सरल करने और नई औद्योगिक साझेदारियां बनाने पर भी चर्चा होगी।

डॉ. पांडे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई महत्वपूर्ण मंचों पर अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अक्टूबर 2025 में वे रूस के कालनिनग्राद में हुए त्रि-राष्ट्र व्यापार संवाद में भारतीय दल के सदस्य थे। इससे पहले वे मॉस्को में आयोजित ब्रिक्स आर्थिक फोरम में भी शामिल हो चुके हैं।

रेफ्राकास्ट मेटलर्जिकल्स का कहना है कि डॉ. पांडे की इस फोरम में मौजूदगी से भारत–रूस के बीच तकनीकी सहयोग, औद्योगिक निवेश और नए व्यापारिक अवसरों का मार्ग और भी व्यापक होगा। कंपनी पिछले तीन दशकों से धातुकर्म, रीसाइक्लिंग और सतत औद्योगिक तकनीकों पर काम कर रही है।

डॉ. अभिषेक पांडे का यह चयन न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ और भारत की औद्योगिक क्षमताओं का भी मजबूत प्रतिनिधित्व करेगा। फोरम में उनकी भागीदारी से दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच नई साझेदारियों की उम्मीद बढ़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई