CGPSC समेकित मेरिट सूची जारी: देवेश प्रसाद साहू टॉपर बने

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 की समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर स्वप्निल वर्मा रहे, जिन्हें 769.5 अंक मिले। तीसरे स्थान पर यशवंत कुमार देवांगन रहे, जिन्होंने 769 अंक प्राप्त किए।

आयोग ने साफ किया है कि यह समेकित मेरिट सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। अंतिम चयन सूची अभ्यर्थियों के अग्रमान्यता पत्रक, पद आवंटन और अन्य प्रक्रियाओं के बाद जारी की जाएगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2024 में कुल 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के बाद 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 से 20 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button