छत्तीसगढ़ का GSDP 11.57% बढ़ने का अनुमान: 6.31 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन का अनुमान जताया।

उन्होंने बताया कि 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% की दर से बढ़कर 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

सेक्टरवार वृद्धि का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक-

  • कृषि क्षेत्र में 12.53% वृद्धि
  • उद्योग क्षेत्र में 10.26% वृद्धि
  • सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि
  • स्थिर भावों पर कुल 8.11% वृद्धि का अनुमान

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भी राज्य ने 10.50% की मजबूत वृद्धि दर्ज की थी। इसमें-

  • कृषि क्षेत्र में 11.76%
  • उद्योग क्षेत्र में 9.91%
  • सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई थी।

प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी

सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2025-26 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये होने का अनुमान है, जो 2024-25 की तुलना में 10.07% अधिक है।

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के संतुलित विकास के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में विकास दर और मजबूत होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button