झारखंड में अवैध खनन मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, विधायक प्रतिनिधि के ठिकानों पर छापे

पलामू। रेहला थाना क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ के डॉक्टर के पास से 6.8 लाख कैश बरामद किया गया है। रेहला चेकपोस्ट पर पुलिस एवं दंडाधिकारी की टीम ने जब्त किया है। वही दूसरी तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए झारखंड पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी क्रम में रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के झिबरी मोड़ पर स्थापित चेकपोस्ट से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 1 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर पुलिस सतर्क है और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। CBI ने भी की है बड़ी कार्रवाई झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले CBI ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी कार्रवाई की है. करीब 1200 करोड़ रुपये के अवैध स्टोन माइनिंग के मामले में CBI ने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगियों के झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थित करीब 20 जगहों पर छापेमारी की. झारखंड के 3 जिले साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल में रेड मारी गई है. कोलकाता और पटना में भी CBI की टीम ने छापा मारा है. छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से 50 लाख कैश, एक किलो सोना, सवा किलो चांदी और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। झारखंड में बरहट विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button