30 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन महादेव के जरिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जो हाल ही में हुए हमले में शामिल थे।

सीएम ने कहा, “सेना के पराक्रम से तीनों गुनहगारों को सज़ा मिल चुकी है। मैं हमारे वीर सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूं। उनका साहस हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना भर देता है।”

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व और आतंकवाद के खिलाफ उनकी दृढ़ नीति का नतीजा है।

“ऑपरेशन महादेव सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि यह उन सभी दुश्मनों को कड़ा संदेश है, जो भारत में आतंकी मंसूबे लेकर आते हैं। हमारी सेना ने फिर साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है,” – मुख्यमंत्री साय ने कहा।

कैबिनेट बैठक और ऑपरेशन महादेव को लेकर सीएम के बयान को राज्यभर में सराहा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button